शिमला। रोटरी क्लब शिमला की ओर सेक्रेड हार्ट स्कूल भट्ठाकुफर में शुक्रवार को ई-वेस्ट जागरूकता व्याख्यान आयोजित किया गया। विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ई-वेस्ट विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सत्र के दौरान क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन करण बंबा ने विद्यार्थियों को इलेक्ट्रॉनिक कचरे के गलत निस्तारण से पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा उन्होंने ई-वेस्ट के उचित संग्रहण, रीसाइक्लिंग और जिम्मेदार निस्तारण के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों व विद्यालय स्टाफ को ई-वेस्ट प्रबंधन और उसके सुरक्षित निस्तारण से जुड़ी बढ़ती चिंताओं के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर क्लब के उपाध्यक्ष अमित पाल सूद और प्रेसिडेंट इलेक्ट अर्जुन गोयल मौजूद रहे। संवाद