फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चमियाना को चलेंगी ई-बसें, एप पर मिलेगी ट्रेवलर की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरलोडिंग के साथ चमियाना अस्पताल जाते हैं ट्रैवलर, मरीजों को झेलनी पड़ती है परेशानी
विज्ञापन

मरीजों को होती है परेशानी, आईएसबीटी से मात्र तीन सेवा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। प्रदेशभर से उपचार के लिए सुपर स्पेशलिटी अस्पताल आने वाले मरीजों के लिए अब सफर आसान होगा। मरीजों के लिए तैयार किए गए मोबाइल एप में न केवल ओपीडी की जानकारी मिलेगी, बल्कि ट्रैवलर की जानकारी भी उपलब्ध होगी।
वहीं आगामी दिनों में सरकार की ओर से मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए इलेक्ट्रिक बसें (ई बसें) चलाने की तैयारी की जा रही है। इससे वर्तमान में चल रहे ट्रैवलरों में भीड़ कम होगी। अस्पताल प्रबंधन की ओर से विभिन्न स्थानों से चलने वाले ट्रैवलरों की जानकारी भी अपडेट की जा रही है। इससे मरीजों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। गौरतलब है कि सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना के लिए न्यू बस स्टैंड, ढली टनल और आईजीएमसी से ट्रैवलर चलते हैं। वर्तमान में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ये ट्रैवलर कम पड़ने लगे हैं। सभी ट्रैवलर ओवरलोडिंग के साथ अस्पताल की ओर जाते हैं। ऐसे में कई बार मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी मरीजों को आईएसबीटी से सुपर स्पेशलिटी अस्पताल जाने में होती है। आईएसबीटी से मात्र तीन ही हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के ट्रैवलर चल रहे हैं। इस समस्या को देखते हुए सरकार ने इलेक्ट्रिक बसें चलाने का फैसला लिया है। जल्द ही बसों का टाइम टेबल तैयार कर इसे मोबाइल एप पर भी अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मरीजों को आने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इलेक्ट्रिक बसें चलाने का फैसला लिया है। आगामी दिनों में सरकार यह सुविधा उपलब्ध करवाने जा रही है। इसके बाद लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। मोबाइल एप पर ट्रैवलर की समय सारणी भी अपलोड की गई है, ताकि मरीजों को अधिक देर तक खड़ा न रहना पड़े।
-बृज शर्मा, प्रधानाचार्य, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें