फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Drug Trafficking Case: नशा तस्कर महिला दोषी, परिवार के सदस्यों पर 22 मामले हैं दर्ज

Thu, 03 Apr 2025 12:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नूरपुर(कांगड़ा)

सार

कांगड़ा जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में छन्नी की नशा तस्कर महिला ही नहीं, बल्कि परिवार के अन्य सदस्यों पर भी एनडीपीएस एक्ट में मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन
अदालत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में छन्नी की नशा तस्कर महिला ही नहीं, बल्कि परिवार के अन्य सदस्यों पर भी एनडीपीएस एक्ट में मामले दर्ज हैं। नशा तस्कर महिला दलवीरो को न्यायालय ने 1 अप्रैल को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। महिला के रिहायशी मकान से पुलिस ने 30 मई 2017 को 6.50 ग्राम चिट्टा और 3,500 रुपये नकद बरामद किए थे। दोषी महिला नशा तस्कर के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम में पांच मामले दर्ज हैं, जो विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला तस्कर के परिवार के सदस्यों के खिलाफ भी नशीले पदार्थों की तस्करी के कुल 22 मामले दर्ज हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस महिला तस्कर के परिवार के सदस्यों में बेटे मिथुन के खिलाफ 14 मामले, मिथुन की पत्नी पर दो, दूसरे बेटे गोविंदा के खिलाफ तीन मामले, महिला के पति अजय कुमार के साथ दोनों बेटियों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम में एक-एक मामला दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें