फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: निजी बस के चालक और परिचालक से की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। ढली थाना के तहत पेट्रोल पंप पर एक निजी बस के चालक और परिचालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि मारपीट करने वालों ने बैग भी छीन लिया है, जिसमें कैश था।
विज्ञापन

पुलिस ने इस संबंध में दूसरी निजी बस के मालिक और स्टाफ के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में मनमोहित निवासी गांव तहसील जिला बिलासपुर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह निजी बस में कंडक्टर के तौर पर काम करता है। रात करीब 9:00 बजे वह और चालक ढली टनल के पास पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने के लिए रुके थे। इस दौरान एक निजी बस का मालिक और स्टाफ मौके पर पहुंचा तो उन्होंने मनमोहित और चालक मनीष के साथ मारपीट की। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपियों ने मारपीट के दौरान उनका बस किराये से एकत्रित पैसों का बैग भी छीन लिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें