फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पंचायती क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति ठप, लोग पानी खरीदने को मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
खल्टूनाला पेयजल योजना का पाइप टूटने से दिक्कत
विज्ञापन

रग्यान, दुधली और केल्टी के सैकड़ों लोग परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में भराड़ी से सटे पंचायती इलाकों में पीने के पानी का संकट गहरा गया है। रग्यान, दुधली और केल्टी के हजारों लोगों को एक हफ्ते से पानी की आपूर्ति नहीं मिली है। यहां के लिए बनी पेयजल योजना की पाइपलाइन टूटने से इलाके में जलसंकट खड़ा हो गया है।

पेयजल आपूर्ति ठप होने से लोगों को मजबूरन हजारों रुपये देकर पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। दो से पांच हजार रुपये देकर टैंकरों से घरों की टंकियां भरवानी पड़ रही हैं। इस क्षेत्र के लिए जलशक्ति विभाग की खल्टूनाला पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति होती है। इस योजना की पाइपलाइन कुछ दिन पहले टूट गई थी। जलशक्ति विभाग के अनुसार रविवार रात इसका मरम्मत कार्य पूरा कर लिया था। इसमें पेयजल आपूर्ति भी शुरू की गई लेकिन पाइपलाइन दूसरी जगह से फिर टूट गई। विभाग के अनुसार इस योजना की ज्यादातर पेयजल लाइन काफी पुरानी हो चुकी है। इसलिए यह बार-बार टूट रही है। स्थानीय निवासी जगतराम, ओपी ठाकुर, विमला देवी, राजेश कुमार, वीरेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले दस दिन से पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। एक हफ्ते से कई घरों में पानी की बूंद तक नहीं आई है। इसलिए टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। कई लोग गाड़ियों में संजौली जाकर चश्मों से पानी भरकर ला रहे हैं। आरोप लगाया कि कुछेक घरों में पानी आ रहा है लेकिन बाकी जगह सप्लाई ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पेयजल लाइन की हो रही मरम्मत
जलशक्ति विभाग के कसुम्पटी मंडल के अधिशासी अभियंता विनोद शर्मा ने कहा कि खल्टूनाला पेयजल योजना की पाइपलाइन टूटी थी जिसकी मरम्मत की जा रही है। मंगलवार शाम तक पेयजल आपूर्ति शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों को पेयजल किल्लत नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें