फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: विधायक हंसराज पर आरोप लगाने वाली युवती के घर की पेयजल आपूर्ति बहाल

Wed, 05 Nov 2025 11:51 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चुराह (चंबा)।

सार

 माकपा नेता राकेश सिंघा ने मामले में विभाग के अधिकारियों के खिलाफ रोष जाहिर किया था और मुख्य अभियंता को इस बारे में ज्ञापन सौंपा था। 
विज्ञापन
पेयजल आपूर्ति बहाल(सांकेतिक) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जल शक्ति विभाग ने मंगलवार को चुराह के विधायक हंसराज पर आरोप लगाने वाली युवती के घर की पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी है। माकपा नेता राकेश सिंघा ने मामले में विभाग के अधिकारियों के खिलाफ रोष जाहिर किया था और मुख्य अभियंता को इस बारे में ज्ञापन सौंपा था। हालांकि, युवती के पिता ने 28 अक्तूबर को जल शक्ति विभाग के कार्यालय में शिकायत दी थी, लेकिन विभाग ने आपूर्ति बहाल नहीं की। बता दें कि चुराह के विधायक पर युवती ने शोषण का आरोप लगाया है। इसी बीच, युवती ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों पर पानी की आपूर्ति बंद करने के आरोप लगाया था। जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभिंयता केवल शर्मा ने बताया कि शिकायत के बाद पानी की आपूर्ति बहाल कर दी है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

विधायक पर लगे आरोपों की हो निष्पक्ष जांच : नैंसी
 एवीबीपी की प्रदेश मंत्री नैंसी अटल ने कहा कि चुराह में विधायक पर लगे आरोपों की निष्पक्ष तरीके से जांच हो। एक बयान में कहा कि प्रदेश देवभूमि के नाम से पूरे देश में जाना जाता है, लेकिन आज देवभूमि में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। प्रदेश में दिन-प्रतिदिन बढ़ते अपराध ये दर्शाते हैं कि सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल साबित हो रही है। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के मामले हों या फिर ब्लैक मेलिंग, इनमें बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें