फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएच अधिकारी की गाड़ी का चालान काटने के बाद पुलिस थाने की पेयजल आपूर्ति बंद, पढ़ें पूरा मामला

Tue, 10 Sep 2019 03:35 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल के कुल्लू जिले के पतलीकूहल थाना में पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से पेयजल की आपूर्ति ठप है। जिससे पुलिस को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। थाने में पुलिस कर्मियों के साथ यहां रखे गए कैदियों को भी बिना पानी से परेशान होना पड़ रहा है।

विज्ञापन


पेयजल की आपूर्ति को बंद करने के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। पुलिस आईपीएच के एक अधिकारी की गाड़ी का चालान काटने के बदले पानी बंद करने की बात कह रही है।

जबकि आईपीएच विभाग का कहना है कि पुलिस थाना पतलीकूहल का पिछले नौ माह से पानी का करीब 14 हजार रुपये पेयजल बिल का भुगतान बकाया है। ऐसे में पेयजल कनेक्शन को नियमों के तहत काटा गया है।
विज्ञापन


हालांकि, पानी की आपूर्ति बहाल करने को लेकर पतलीकूहल पुलिस ने कई बार आइपीएच विभाग से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।  ऐसे में पुलिस पानी की आपूर्ति ठप होने की वजह को आईपीच विभाग के अधिकारी के वाहन का चालान से जोड़कर देखा जा रहा है। 

विज्ञापन

ये बताई जा रही विवाद की वजह

बताया जा रहा है कि पतलीकूहल पुलिस थाना के जवानों ने दो सप्ताह पूर्व सड़क पर बेतरतीब खडे़ आईपीएच अधिकारी के वाहन का चालान काट दिया था, क्योंकि वाहन की वजह से जाम लग गया था। सेना के वाहनों का काफिला भी रुक गया था।

लिहाजा, पुलिस ने आईपीएच अधिकारी के वाहन का चालान काट डाला। इसके कुछ दिन बाद से पतलीकूहल पुलिस थाना में पानी की आपूर्ति ठप हो गई। लोगों में चर्चा है कि थाना में पानी की सप्लाई ठप करने के पीछे पुलिस को सबक सिखाना है।  

पतलीकूहल पुलिस थाना के प्रभारी दयाराम का कहना है कि थाना में बीते एक सप्ताह से अधिक समय से पानी की आपूर्ति बंद है। थाना में पानी न होने से जहां जवानों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं, वहीं थाने में बंद कैदियों को शौचालय के लिए भी थाना से बाहर ले जाना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि आईपीएच विभाग से इस संबंध में शिकायत भी की गई है। आईपीएच विभाग के अधिशासी अभियंता केआर कुल्लवी ने कहा कि पुलिस थाना पतलीकूहल का करीब नौ माह का करीब 14 हजार रूपये बिल बकाया है। विभाग ने नियम के तहत पानी की आपूर्ति को बंद किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें