फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किडनी की पत्थरी से छुटकारा दिलाएंगे ये आसान से टिप्स

Sat, 21 May 2016 01:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
इस दौरान मरीजों को ज्यादा पानी पीने की सलाह दी जाती है। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
पिछले कई दशकों से किडनी में पथरी और मूत्र रोग के उपचार में विकास तो हुआ है, लेकिन यह समस्या लगातार गंभीर बनी हुई है। पत्थरी के ऑपरेशन के इलाज में आधुनिक विधियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन


अध्ययन में सामने आया है कि शरीर में मेटाबोल्जिम में गड़बड़ी को ठीक करने के लिए मनुष्य को विभिन्न तरह की दवाओं का सेवन करते हैं, लेकिन अब दवाओं के बजाय ऑपरेशन कर बीमारियों से जल्द छुटकारा पाया जा सकता हैं।

आईजीएमसी में शुक्रवार से शुरू हुए दो दिवसीय वर्कशॉप में डॉक्टरों तथा अस्पताल स्टॉफ को किडनी में पथरी तथा मूत्र रोग से बचाव की जानकारी दी जाएंगी। बताया गया कि बीस वर्ष से लेकर साठ वर्ष की आयु के लोग इस बीमारी की शिकायत लेकर अस्पताल आ रहे हैं।
विज्ञापन

इस कारण बनती है किडनी में पत्‍थरी

खाने की वस्तुओं में साइट्रेट की कमी होना इसका प्रमुख कारण है। - फोटो : Demo pic
यूरोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. पीके पुरी ने बताया कि पेशाब में कैल्शियम आक्जलेट की मात्रा ज्यादा होना या साइट्रेट की कमी के कारण इसकी मात्रा पेशाब में अधिक होने पर यह किडनी में पत्थरी का कारण बनती है।

इस दौरान मरीजों को ज्यादा पानी पीने की सलाह दी जाती है। वर्कशॉप में बाहर से आए हुए करीब 250 डेलीगेट्स ने भाग लिया। वर्कशॉप में बताया गया कि शरीर में यूरिक एसिड की अधिकता के कारण भी कैल्शियम नामक पथरी का निर्माण होता है।

ऐसे में खाने की मात्रा में ऑक्जलेट है एवं आंत में सूजन है तो इसका अत्यधिक अवशोषण बढ़ जाता है। यह व्यक्ति के लिए घातक है। खाने की वस्तुओं में साइट्रेट की कमी होना इसका प्रमुख कारण है।
विज्ञापन

ऐसे करें रोग की पहचान

जो व्यक्ति पथरी रोग से पीड़ित होता है उसके पेट में बायीं और दायीं ओर दर्द होता है।
जो व्यक्ति पथरी रोग से पीड़ित होता है उसके पेट में बायीं और दायीं ओर दर्द होता है। डॉक्टरों की राय है कि ऐसे में मरीजों को बिना समय गवांए मूत्र जांच करवानी चाहिए। पेट का एक्सरे तथा अल्ट्रासाउंड भी करवाना चाहिए।

कैसे करे रोग का इलाज
पथरी का कई तरह से इलाज किया जाता है। अगर पथरी छोटी है तो कुछ दवाओं का प्रयोग किया जाता है, लेकिन बड़े आकार की पथरी को बिना सर्जरी किए लिथोट्रिप्सी से निकाला जाता है।

मरीजों को सलाह
पथरी से उपचार के लिए डॉक्टर मरीजों को काफी मात्रा में पानी पीने की सलाह देते हैं। दूध पीना भी फायदेमंद साबित होता है। मांसाहारी भोजन कम मात्रा में लें। कोल्ड ड्रिंक का सेवन भी नही करना चाहिए और शाकाहारी भोजन करने की सलाह दी जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें