शिमला। सामुदायिक भवन सेक्टर-2 न्यू शिमला में हितार्थ एवं द्विजा स्वयं सहायता समूह न्यू शिमला की ओर से कान्हा उत्सव का आयोजन किया गया। पार्षद आशा शर्मा ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। बच्चों ने छोटी-छोटी गइयां, छोटे- छोटे ग्वाल, वो किसना है भजनों पर प्रस्तुतियां दीं। इसके साथ ही कृष्ण जन्मोत्सव नाटिका पेश की। राधा-कृष्ण, वासुदेव, देवकी, गोप- गोपियों की वेशभूषा में सजे बच्चों ने दर्शकों का मन मोह लिया। इसके बाद कीर्तन किया। इस मौके पर सचिव कीर्ति गोयल और लिपिका ठाकुर मौजूद रहे। संवाद