फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: लोक साहित्य सेवा के लिए डॉ. यादव किशोर गौतम राष्ट्र स्तरीय सम्मान से सम्मानित

विज्ञापन
यादव किशोर गौतम आचार्य वशिष्ठ सम्मान प्राप्त करते हुए स्रोत: संस्था
विज्ञापन
ददाहू में आयोजित 67वें महा अलंकरण समारोह में मिला सम्मान, नालागढ़ साहित्य कला मंच ने दी बधाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़। नालागढ़ साहित्य कला मंच के संस्थापक डॉ. यादव किशोर गौतम को लोक साहित्य सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्र स्तरीय सम्मान से नवाजा गया है। उन्हें रविवार को ददाहू में आयोजित 67वें राष्ट्र स्तरीय महा अलंकरण समारोह में हिमाचल प्रदेश सिरमौर कला संगम की ओर से सम्मानित किया गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 11 विभूतियों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्रतिवर्ष संगम के संस्थापक आचार्य चंद्रमणि वशिष्ट की स्मृति में प्रदान किया जाता है। पहाड़ी साहित्य में विशेष योगदान के कारण आचार्य वशिष्ट को पहाड़ी मृणाल के नाम से भी जाना जाता है। डॉ. यादव किशोर गौतम इससे पहले भी कई प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित हो चुके हैं। जनवरी 2025 में उन्हें पहाड़ी साहित्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए ठाकुर मोलू राम पहाड़ी भाषा एवं संस्कृति राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। इसके अलावा जनवरी 2026 में मानव कल्याण समिति अर्की ने भी उन्हें सम्मानित किया था। डॉ. गौतम की इस उपलब्धि पर नालागढ़ साहित्य कला मंच के पदाधिकारियों और सदस्यों ने खुशी जताई। मंच के अध्यक्ष हरिराम धीमान, उपाध्यक्ष अदित कंसल, सचिव प्रमोद हर्ष, कोषाध्यक्ष सुमति सिंघल, मीडिया प्रभारी विजय लक्ष्मी और कृष्णा बंसल सहित अन्य सदस्यों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें