पाइग्रोव स्कूल धर्मपुर में सीबीएसई की ओर से आयोजित दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला के समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर में सीबीएसई के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का समापन हो गया। इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य विषय स्कूल स्वास्थ्य एवं कल्याण रहा। इस दो दिवसीय कार्यक्रम का कुशल संचालन सीबीएसई के रिसोर्स पर्सन रंजना भारद्वाज और नवदीप भंडारी द्वारा किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मेजबान पाइनग्रोव स्कूल, धर्मपुर के अलावा क्षेत्र के अन्य प्रतिष्ठित स्कूलों के 59 शिक्षकों ने हिस्सा लिया। इसका मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को यह समझाना था कि विद्यार्थियों का शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य ही सार्थक शिक्षा की असली आधारशिला है। कार्यशाला के दौरान शिक्षकों को व्यावहारिक रूप से प्रशिक्षित करने के लिए कई गतिविधियां आयोजित की गईं।