फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: डॉ. विजय चौधरी बोले- मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मोटापे की रोकथाम में आयुर्वेद कारगर

Mon, 01 May 2023 07:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा)

सार

आयुर्वेदिक महाविद्यालय पपरोला में आयुष हेल्थ एंड वेलनेस केंद्रों में कार्यरत आयुष चिकित्सा अधिकारियों के लिए छह दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ प्रिंसिपल विजय चौधरी ने किया। 
विज्ञापन
आयुर्वेदिक महाविद्यालय पपरोला में प्रशिक्षण कार्यक्रम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजीव गांधी राजकीय स्नातकोत्तर आयुर्वेदिक महाविद्यालय पपरोला में आयुष हेल्थ एंड वेलनेस केंद्रों में कार्यरत आयुष चिकित्सा अधिकारियों के लिए छह दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ प्रिंसिपल विजय चौधरी ने किया। प्रो. चौधरी ने बताया कि आधुनिक युग में गैर संचारी रोगों मसलन मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मोटापा आदि बढ़ते जा रहे हैं तथा इन लोगों की रोकथाम में आयुर्वेद कारगर है। डॉ. विजय चौधरी ने सभी आयुष चिकित्सा अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्र में जन सामान्य को इन रोगों से बचने तथा इनकी समय पर चिकित्सा करवाने के महत्व पर बल दिया, जिससे कि हिमाचल प्रदेश को एक स्वस्थ प्रदेश बनाया जा सके।हिमाचल प्रदेश में आयुष हेल्थ एंड वैलनेस केंद्रों में आयुष उपचार विधियों से जनमानस के स्वास्थ्य रक्षण व विभिन्न रोगों से बचाव व चिकित्सा सेवा प्रदान की जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य आयुष के सिद्धांतों के आधार पर एक समग्र कल्याण मॉडल स्थापित करना है, ताकि लोगों को स्वयं की देखभाल के लिए सशक्त बनाया जा सके और बीमारी के बोझ को जेब खर्च से कम किया जा सके।

विज्ञापन


महाविद्यालय में इस प्रकार की छह ट्रेनिंग पहले भी करवाई जा चुकी हैं। इस बार हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन जिला से 30 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों को इस बैच में ट्रेनिंग करवाई जाएगी। काॅलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर विजय चौधरी ने समस्त आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों से आग्रह किया कि वह पूर्ण कार्य निष्ठा से जनता की सेवा करें। लाइफ स्टाइल डिसऑर्डर्स (जीवनशैली के रोग) की रोकथाम के लिए आयुर्वेद में जो उपाय बताए गए हैं, उनका प्रचार एवं प्रसार साधारण जनमानस तक करें। इस प्रशिक्षण में 10 विभिन्न विषय विशेषज्ञ आयुष चिकित्सकों को स्त्री रोग, मर्म चिकित्सा, पंचकर्म चिकित्सा, मानसिक रोग, अस्थि संधि रोग व गैर संचारी रोगों की रोकथाम तथा उपचार के विषय में प्रशिक्षण देंगे। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन छह मई को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें