फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मश्री अवार्डी मिल्खा सिंह की देखभाल कर रहीं हिमाचल की डॉ. शिवानी

Tue, 08 Jun 2021 06:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर

सार

 कैप्टन मिल्खा सिंह का उपचार करने वाली शिवानी चंदेल हमीरपुर की रहने वाली हैं। उन्होंने अपने स्कूल स्तर की शिक्षा हमीरपुर के एक निजी स्कूल में ग्रहण की।
विज्ञापन
पद्मश्री अवार्डी मिल्खा सिंह की देखभाल कर रही डॉ. शिवानी चंदेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पद्मश्री अवार्ड मिल्खा सिंह की देखभाल हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर की रहने वाली कोरोना वॉरियर्स डॉ. शिवानी चंदेल कर रही हैं। डॉ. शिवानी चंदेल पीजीआई चंडीगढ़ के मेडिसन विभाग में विशेषज्ञ के पद पर सेवारत हैं। इसी अस्पताल में भारत के सबसे तेज धावक रहे मिल्खा सिंह उपचार के लिए भर्ती हैं। शिवानी चंदेल ने स्कूल स्तर की शिक्षा हमीरपुर के एक निजी स्कूल में ग्रहण की। इसके बाद उन्होंने डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा कांगड़ा से एमबीबीएस की पढ़ाई की।

विज्ञापन


एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कुछ समय तक हमीरपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊहल में सेवाएं दीं। इसी बीच उनका चयन पीजीआई चंडीगढ़ में स्नातकोत्तर के लिए हो गया। यहां पर एमडी मेडिसन की पढ़ाई पूरी करने के बाद डॉ. शिवानी चंदेल पीजीआई चंडीगढ़ में ही सेवाएं दी रही हैं। वे यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से लोगों को विभिन्न बीमारियों के लक्षण और उनसे बचाव समेत स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करती रहती हैं। डॉ. शिवानी चंदेल की माता बीना कपिल हमीरपुर नगर परिषद और चबूतरा जिला परिषद वार्ड से पार्षद रह चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें