फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: डॉ. शिखिन को प्रदेश संयोजक नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। मेडिकल छात्रों को नेतृत्व के गुण सिखाने और समाज सेवा करने के लिए एनएसयूआई (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) ने मेडी-लीडर्स आउटरीच कार्यक्रम की शुरुआत की है। इसमें आईजीएमसी के डॉ. शिखिन सोनी को प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी और राष्ट्रीय सचिव मुनीश्वर शर्मा ने बुधवार से यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी है। डॉ. शिखिन सोनी पूर्व में आईजीएमसी सेंट्रल स्टूडेंट एसोसिएशन (एससीए) के अध्यक्ष भी रह चुके है। उन्होंने बताया कि मेडिकल छात्र भविष्य के डॉक्टर हैं और उनके पास समाज को बेहतर बनाने की बहुत ताकत है। इस कार्यक्रम के माध्यम से मेडिकल छात्र न केवल अच्छे डॉक्टर बनेंगे, बल्कि एक अच्छे नेता के रूप में भी उभर के सामने आएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें