फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला बंदियों को ज्यादा सुविधाओं की जरूरत : डॉ. राजीव बिंदल

Sat, 06 Oct 2018 09:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

जेलों में बंद महिला बंदियों को विशेष सुविधाएं देने की जरूरत है। महिलाओं की अपनी जरूरतें होती हैं जिन्हें समझना और उनके अनुसार बदलाव करना भी सरकार का दायित्व है। यह बात विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने शुक्रवार को नालदेहरा में चल रहे दो दिवसीय सेमीनार के समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कही। बिंदल ने कहा कि कैदियों के पुनर्वास के लिए सरकार की ओर से विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं लेकिन कारागार में महिला अपराधियों को पुरुषों की अपेक्षा विशेष सुविधाएं प्रदान करना आवश्यक है। जेल में सजा पाने वाले अपराधियों को एक ही श्रेणी में रखना सही नहीं।

विज्ञापन


जेल जाने वाले कैदियों को मुख्यधारा में लाने के लिए जेल विभाग के साथ साथ सामाजिक संगठनों को भी प्रयास करते रहना चाहिए।  जेल विभाग की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि सजा काट रही महिला और पुरुष बेकरी, फर्नीचर, सिलाई, कढ़ाई, बुनकर, आचार-मुरब्बा और अन्य खाद्य सामग्री बनाकर न केवल अपने परिवार की आर्थिकी को सुदृढ़ कर रहे हैं। इससे पहले दिन में 16 राज्यों से आए जेल विभाग के पुलिस अधिकारियों ने विचार रखे। इस दौरान मिन्चीज फूड एंड बेवरेजेस के मालिक गिरीश मिनोचा ने बताया कि कैसे उन्हें पांच कैदियों को अपने यहां नौकरी पर रखने में शुरू में पुराने स्टाफ से ही जूझना पड़ा लेकिन अब वह और कैदियों को भी नौकरी देने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें