फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: रंगोली स्पर्धा में डॉ. गौरी, डॉ. गोशिनी, डॉ. भूपेंद्र प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय दंत महाविद्यालय एवं चिकित्सालय के पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभाग की ओर से बुधवार को वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे मनाया गया। हैप्पी माउथ इज हैप्पी बॉडी थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में रंगोली और नारा लेखन प्रतियोगिताएं करवाई गईं। रंगोली प्रतियोगिता में डॉ. गौरी, डॉ. गोशिनी, डॉ. भूपेंद्र ने पहला स्थान पाया। वहीं डॉ. दीपिका, डॉ. कनिका और डॉ. हर्षिल दूसरे स्थान पर रहे। नारा लेखन प्रतियोगिता में डॉ. भवनीत ने पहला और डॉ. आर्यन ने दूसरा स्थान पाया। पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभाग के अध्यक्ष डॉ. विनय भारद्वाज ने बताया कि इस दिवस के माध्यम से अस्पताल में आए मरीजों को दांतों की बीमारियों और उससे होने वाले नुकसान को लेकर जानकारी दी गई। बताया कि स्वस्थ रहने के लिए रेशेदार फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा हर 6 माह में एक बार दांतों की जांच अवश्य करवाएं। इस मौके पर डॉ. शैली फोतेदार, डॉ. अरुण ठाकुर, डॉ. शैलजा वशिष्ठ और डॉ. अतुल सांख्यान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें