फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: डॉ. चमन बंगा ने विकसित भारत पर दिया व्याख्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय लखनऊ में विश्वविद्यालय दिवस पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के शिक्षक डॉ. चमन लाल बंगा ने व्याख्यान दिया। उन्होंने विकसित भारत 2047 की दृष्टि से सामाजिक परिवर्तन में समरसता को अनिवार्य बताया। उन्होंने कहा कि समानता, न्याय और सम्मान पर आधारित समाज ही देश के वास्तविक विकास का आधार है। डॉ. बंगा ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों का हवाला देते हुए कहा कि सामाजिक लोकतंत्र और सांवैधानिक मूल्यों के बिना कोई भी देश सशक्त और विकसित नहीं बन सकता। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल ने डॉ. बंगा को सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें