फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: केएनएच से डॉ. बिशन धीमान सेवानिवृत्त

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। कमला नेहरू अस्पताल में ओबीजी विभागाध्यक्ष डॉ. बिशन धीमान, सहायक प्रो. डॉ. मनोज गुप्ता और आईजीएमसी की मेट्रन कल्पना नेगी, लैब तकनीशियन सुशील चौहान, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक रमेश गौत्तम तथा प्रदीप मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए। आईजीएमसी कर्मचारी महासंघ की ओर से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को फूल मालाओं के साथ सम्मानित किया गया। कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष हरिंद्र सिंह मेहता ने बताया कि प्रदीप ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में 40 साल तक सेवाएं दी हैं। इस मौके पर अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल रॉव, उपचिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीण भाटिया, कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष हरिंद्र मेहता, महासचिव हनीश ठाकुर, लोकल यूनिट की अध्यक्ष शीतल श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीरा चौहान, महासचिव ममता भारद्वाज और वित्त सचिव पुष्पा शुक्ला समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें