फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाठिया देवी में बाहरी राज्यों के लोगों को न दें फ्लैट : देसराज

विज्ञापन
देसराज - फोटो : d
विज्ञापन
भूमि अधिग्रहण संघर्ष समिति की चेतावनी, आवंटन नीति स्पष्ट करने की मांग
विज्ञापन

241 बीघा भूमि पर 1,327 करोड़ से बनने हैं 919 फ्लैट
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमुडा की ओर से जाठिया देवी में बनाए जाने वाले फ्लैट बाहरी राज्यों के लोगों को न दिए जाएं। अगर ऐसा हुआ तो शिमला में भीड़ कम करने को लेकर प्रदेश सरकार की ओर से तैयार योजना फेल हो जाएगी। यह बात भूमि अधिग्रहण संघर्ष समिति जाठिया देवी के अध्यक्ष देसराज ने कही।
उन्होंने कहा कि जाठिया देवी माउंटेन सिटी प्रोजेक्ट के पहले चरण में हिमुडा की ओर से 241 बीघा भूमि पर 919 फ्लैट तैयार करने का प्रस्ताव है। इस पर लगभग 1,327 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि जब इतनी बड़ी राशि परियोजना के तहत खर्च की जा रही है, तो फ्लैट केवल हिमाचल प्रदेश के लोगों को ही दिए जाएं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार शिमला में बढ़ती भीड़ का हवाला देकर माउंटेन सिटी टाउनशिप विकसित कर रही है। यदि यही तर्क है, तो फिर फ्लैटों का आवंटन भी हिमाचल के लोगों को ही होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाहर के लोगों को फ्लैट देने से शिमला और आसपास के क्षेत्रों पर दबाव और बढ़ेगा, जो सरकार के उद्देश्य के विपरीत होगा।
विज्ञापन

समिति ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में फ्लैट दूसरे राज्यों के लोगों को आवंटित करने की नीति बनाई गई, तो इसका विरोध किया जाएगा। समिति ने सरकार से मांग की है कि आवंटन नीति को स्पष्ट किया जाए। इसमें केवल हिमाचलियों को ही पात्र घोषित किया जाए, ताकि स्थानीय हितों की अनदेखी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें