फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एनसीसी वानको एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया 2.11 लाख का चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। एनसीसी वानको एसोसिएशन ने बुधवार को 2.11 लाख का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए भेंट किया। उन्होंने यह चेक मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को भेंट किया। एसोसिएशन ने यह राशि प्रदेश में आपदा पीड़ितों और जरूरतमंदों की सहायता के उद्देश्य से दी है। इस दौरान एनसीसी अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष यह मांग रखी कि वर्तमान में सीबीएसई विद्यालयों में कार्यरत एएनओ को उन्हीं विद्यालयों में समायोजित किया जाए ताकि एनसीसी कैडेट्स के प्रशिक्षण, अनुशासन और गतिविधियों पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। मुख्यमंत्री ने एनसीसी वानको एसोसिएशन की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की और सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया। यह चेक एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवक्ता भौतिकी सुरेश कुमार, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलाई ने अपनी टीम के साथ सौंपा। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर्स (एएनओ) भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें