शिमला। इनर व्हील क्लब शिमला मिडटाउन और सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट की ओर से रिज मैदान पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ विपुल महाश्य ने रिबन काट कर किया। इसमें आईजीएमसी के ब्लड बैंक से आई डॉक्टरों की टीम ने भी सहयोग किया। शिविर में शाम तक 104 यूनिट खून एकत्रित हुआ। सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट के सदस्य प्रोफेसर नितिन व्यास ने यह जानकारी दी। इसके अलावा ट्रस्ट की ओर से गेयटी थियेटर में नशा की प्रवृत्ति को लेकर संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर इनर व्हील क्लब शिमला मिडटाउन की अध्यक्ष हरप्रीत कौर विरडी, कोषाध्यक्ष नेहा शर्मा, क्लब सदस्य नीरू जैन, सतविंदर कौर, संगीता सूद, इंदू और ओपी शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। संवाद