इस महीने 1323 रुपये में कॉमर्शियल गैस सिलिंडर मिलेगा। कॉमर्शियल उपभोक्ताओं को 100 रुपये के डिलीवरी चार्ज अतिरिक्त देने होंगे। पहली जून से पूरे प्रदेश में गैस सिलिंडरों के नए दाम लागू हो गए हैं।
गैस कनेक्शन को आधार कार्ड से लिंक नहीं करने वाले उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर के पूरे दाम चुकाने होंगे। ऐसे उपभोक्ताओं को सब्सिडी नहीं मिलेगी। उधर, कॉमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम 77 रुपये बढ़े हैं।
मार्च 2019 तक घरेलू उपभोक्ताओं को सब्सिडी कोटे के तहत 12 गैस सिलिंडर मिलेंगे। सब्सिडी कोटे के सिलेंडर समाप्त करने पर बाजार कीमत देनी होगी।