फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: खलीनी में कुत्तों ने मजदूर को किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शहर के खलीनी वार्ड में शुक्रवार को लावारिस कुत्तों ने मजदूर पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। यह मजदूर फौजी की दुकान के पास काम कर रहा था कि अचानक कुत्तों ने इस पर हमला कर दिया। यहां से गुजर रहे लोगों ने मजदूर को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया। कुत्तों के हमले से मजदूर की दाईं टांग पर गहरे जख्म हो गए हैं। वार्ड पार्षद चमन प्रकाश का कहना है कि इस क्षेत्र में आधा दर्जन से ज्यादा कुत्ते हैं जो आए दिन लोगों पर हमले कर रहे हैं। एक हफ्ते के भीतर दो बच्चों समेत छह लोगों को यह कुत्ते काट चुके हैं। शिकायत के बाद दो बार नगर निगम की टीम मौके पर आ चुकी है लेकिन कुत्ते नहीं पकड़े जा सके। पार्षद ने लोगों से छोटे बच्चों को अकेले बाहर न भेजने की सलाह दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें