घुमारवीं कॉलेज में क्वारंटीन परिवार को कुत्ते से लाड-प्यार भारी पड़ गया। दो दिन पहले दिल्ली से लौटने पर इस परिवार को संस्थागत क्वारंटीन किया गया है। परिवार के साथ कुत्ता भी था, जिसने अपनी गर्भवती मालकिन को ही काट लिया। स्वास्थ्य विभाग को जानकारी मिली तो महिला ने एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने से इंकार कर दिया। हालांकि, टीम ने समझा-बुझाकर महिला को एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगा दिया है।