फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Doctors Strike: धर्मशाला में डॉक्टरों की हड़ताल आठवें दिन भी रही जारी, मरीज लाचार

Tue, 27 Feb 2024 01:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

 धर्मशाला में डॉक्टरों की पेनडाउन हड़ताल के आठवें दिन भी मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई मरीज हड़ताल से अनजान सुबह 8:00 से 12 बजे तक डॉक्टरों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
धर्मशाला में डॉक्टरों की हड़ताल आठवें दिन भी रही जारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में डॉक्टरों की पेनडाउन हड़ताल के आठवें दिन भी मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई मरीज हड़ताल से अनजान सुबह 8:00 से 12 बजे तक डॉक्टरों का इंतजार करते रहे। हड़ताल के कारण मरीजों और उनके तीमारदारों को अपनी बारी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। इससे लोगों को परेशानी हुई। कई मरीजों ने लंबी लाइनों के कारण निजी अस्पतालों का रुख किया। इसके साथ ही कई मरीजों ने लाइनों से निकलकर घर चले गए। अपनी जांच के लिए आए बुजुर्ग मरीजों को लंबे समय तक इंतजार करने के कारण काफी परेशानी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें