फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गम इलाकों में सेवाएं देने वाले डॉक्टरों के लिए सरकार का बड़ा ऐलान

Mon, 26 Dec 2016 12:39 PM IST
सतीश वालिया/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
एमबीबीएस करने के बाद प्रदेश के दुर्गम इलाकों में नौकरी ज्वाइन करने वाले चिकित्सकों को प्रदेश सरकार एक साल बाद ही पीजी करवाएगी। पहले एमबीबीएस चिकित्सकों को पांच साल सेवाएं देने के बाद पीजी करने का मौका मिलता था। ग्रामीण इलाकों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के उद्देश्य से दुर्गम इलाकों में सेवारत चिकित्सकों को एक साल बाद पीजी की पढ़ाई के लिए आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन


शहरी इलाकों में सेवारत चिकित्सकों को पहले की तरह ही पांच साल पूरे करने के बाद ही पीजी करने का मौका प्रदेश सरकार देगी। अकसर हिमाचल के अति दुर्गम इलाकों में सेवाएं देने से चिकित्सक इंकार कर जाते हैं। इस कारण ग्रामीण इलाकों में चिकित्सकों की कमी काफी खलती है। 
विज्ञापन

शहरी इलाकों में सेवारत चिकित्सक पांच साल बाद कर सकेंगे पीजी

इमरजेंसी में भी मरीजों को मीलों का सफर तय कर बड़े स्तर के अस्पतालों में जाकर इलाज करवाना पड़ता है। अब सरकार के इस फैसले से चिकित्सकों का रुझान ग्रामीण इलाके में सेवाएं देने के लिए ज्यादा बढ़ेगा। पीजी की पढ़ाई भी एमबीबीएस चिकित्सकों की कम समय में हो जाएगी।

इसस प्रदेशभर में सेवाएं रहे हजारों लोगों को एक साल बाद पीजी करने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने बताया कि अति दुर्गम इलाकों में सेवाएं देने वाले चिकित्सक एक साल बाद पीजी कर सकेंगे। शहरी इलाकों पांच साल बाद ही चिकित्सकों को पीजी करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें