फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर ने शिक्षिका को जड़ दिया थप्पड़, छात्रों ने किया चक्का जाम

Wed, 20 Dec 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जोगिंद्रनगर (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली से सड़क हादसे को लेकर डॉक्टर ने थाने में ही शि‌‌क्षिका को थप्पड़ मार दिया। इस पर छात्रों ने चक्‍का जाम कर दिया। मामला हिमाचल के मंडी जिले का है। मामूली से सड़क हादसे को लेकर जोगिंद्रनगर थाना पहुंची महिला लेक्चरर और महिला आयुर्वेदिक चिकित्सक ने खूब हंगामा किया।
विज्ञापन


दोनों में विवाद इतना गहराया कि बहसबाजी शुरू हो गई और मारपीट की नौबत आ गई। आरोप है कि महिला चिकित्सक ने थाने में ही लेक्चरर को थप्पड़ मार दिया। सूचना कॉलेज विद्यार्थियों तक पहुंच गई।

गुस्साए छात्र एसएफआई के बैनर तले थाने में पहुंचे और विरोध शुरू कर दिया। एक घंटे के भीतर चिकित्सक को थाना तलब कर कार्रवाई की मांग रखी। ऐसा नहीं हुआ तो छात्रों ने थाने में प्रदर्शन करने के बाद रैली निकालते हुए पठानकोट-मंडी एनएच पर चक्का जाम कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र बोले- बेहद शर्मनाक

इस दौरान वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बाद में पुलिस को मुकदमा दर्ज करना पड़ा। इसके बाद मामला शांत हुआ। इस दौरान कुछ छात्रों ने आयुर्वेदिक अस्पताल में भी प्रदर्शन किया। पुलिस के मुताबिक पुलिस थाना चौक के पास सुबह महाविद्यालय की एक लेक्चरर अपनी कार से जा रही थीं।

इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर एक कारोबारी की दुकान के पैरापिट पर चढ़ गई। कारोबारी की पत्नी इस हादसे में मामूली चोटिल हो गई। दुर्घटना की जानकारी आयुर्वेदिक अस्पताल में तैनात उसकी चिकित्सक बहन तक पहुंच गई। वह भी पुलिस थाना पहुंच गई। लेक्चरर का आरोप है कि थाने में महिला चिकित्सक ने उसे चांटा मार दिया।

वहीं, एसएफआई के सचिव राकेश कुमार ने कहा कि शर्म की बात है कि पुलिस की मौजूदगी में कॉलेज की एक महिला लेक्चरर को थप्पड़ मारा गया है। छात्रा सोनाली नायक ने इसे शर्मनाक करार देते हुए कहा कि दुर्घटना किसी से भी हो सकती है। लेकिन, पुलिस के सामने इस तरह का बर्ताव सही नहीं है। 

थाना प्रभारी संजीव कुमार ने कहा कि दोनों महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। थाने में लेक्चरर पर हाथ उठाने के आरोप में महिला चिकित्सक पर मुकदमा दर्ज हुआ है। वहीं दुर्घटना का मुकदमा लेक्चरर पर दर्ज हुआ है। पुलि जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें