विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि बिजली बोर्ड से सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों और कर्मचारियों की सलाह से बोर्ड मजबूत हो सकता है। इस संबंध में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से बात करेंगे।
बिजली बोर्ड कम कर्मचारियों के खाली पदों का मुद्दा भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। डॉ. राजीव बिंदल बुधवार को सोलन में बिजली बोर्ड एसोसिएशन के चतुर्थ सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि वे बतौर विधानसभा अध्यक्ष बिजली बोर्ड के पूर्व अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए कोई बड़ी घोषणा नहीं कर पाएंगे, लेकिन वे मुख्यमंत्री इस बारे में बात कर सकते हैं।
बिजली बोर्ड से सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों और कर्मचारियों के पास बहुत सी योजनाएं हैं, जिनका इस्तेमाल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गठित नई सरकार ने अपनी पहली मंत्रिमंडल की बैठक में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के अंतर्गत ऐतिहासिक निर्णय लिया है जो सराहनीय है।
इस अवसर पर बघाट बैंक के अध्यक्ष पवन गुप्ता, नगर परिषद सोलन के अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, भाजपा मंडल सोलन के अध्यक्ष रविंद्र परिहार, पैंशनर्जस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बीके सूद, महासचिव पीएल गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष केडी शर्मा, सभी जिलों के अध्यक्ष, सोलन जिला के अध्यक्ष एसडी रतन, अधीक्षण अभियंता विद्युत बोर्ड एसके सेन मौजूद रहे।