फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आईजीएमसी में कार्यरत सीनियर असिस्टेंट की अचानक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को एक्जाम ड्यूटी के लिए आए थे अस्पताल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में कार्यरत सीनियर असिस्टेंट गुलाब सिंह की अचानक मौत हो गई। रविवार को आईजीएमसी में ड्यूटी पर आए थे। मेडिकल कॉलेज में चल रही एमबीबीएस की परीक्षा के दौरान उनकी ड्यूटी लगी थी।
विज्ञापन

अस्पताल में कार्यरत सीनियर असिस्टेंट गुलाब सिंह के करीबियों ने बताया कि वे एक्जाम ड्यूटी के लिए आए थे। ड्यूटी के दौरान उन्हें थोड़ी असहजता महसूस हुई और बाहर की ओर आए। बताया कि वह धूप सेंकने के लिए बाहर गए। इस बीच वह शौचालय भी गए। लेकिन अंदर जाकर अचानक गिर पड़े। जब किसी व्यक्ति के गिरने की आवाज आई तो सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्हें इलाज के लिए आपातकालीन विभाग में लाया गया। लेकिन प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। उधर, पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं आईजीएमसी कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष हरिंद्र सिंह मेहता ने बताया कि सीनियर असिस्टेंट गुलाब सिंह के परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। अस्पताल में सोमवार सुबह कर्मचारियों ने शोक सभा रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें