फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali Rush: कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर चलने वालीं सभी ट्रेनें 4 नवंबर तक पैक, जानें वजह

Wed, 30 Oct 2024 07:04 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

शिमला में बिहार के लोग काफी संख्या में रहते हैं। रेलवे स्टेशन पर रोजाना यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। टिकट लेने के लिए लोगों को लंबी वेटिंग में इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
शिमला रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली और छठ पूजा के लिए लोग भारी संख्या में अपने घरों को लौट रहे हैं। इस कारण शिमला-कालका हेरिटेज ट्रैक पर चलने वाली ट्रेनें 4 नवंबर तक पैक हैं। शिमला में बिहार के लोग काफी संख्या में रहते हैं। रेलवे स्टेशन पर रोजाना यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। टिकट लेने के लिए लोगों को लंबी वेटिंग में इंतजार करना पड़ रहा है। ट्रेनों में लोग खड़े रहकर सफर करने को मजबूर हैं। हेरिटेज ट्रैक पर अप एंड डाउन में ट्रेनें पैक चल रही हैं। रेलवे की ओर से कालका-शिमला ट्रैक पर छह ट्रेनें चलाई जाती हैं। लेकिन बोगियों की तकनीकी मरम्मत के चलते एक ट्रेन को बंद कर दिया है। अब लोगों को पांच ट्रेनों की ही सुविधा मिल रही है।

विज्ञापन

ट्रेनों में लंबी वेटिंग
कालका से शिमला के लिए 4 नवंबर तक सभी ट्रेनें पैक हैं। इन ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। हिमालयन क्वीन, कालका-शिमला एक्सप्रेस और शिवालिक डीलक्स ट्रेन में सबसे ज्यादा वेटिंग है। 31 अक्तूबर को 52455 हिमालयन क्वीन ट्रेन के चेयर कार डिब्बे के लिए 46 लोग वेटिंग में है। फर्स्ट क्लास कोच में 33 लोग वेटिंग पर है। 52451 शिवालिक डीलक्स एक्सप्रेस ट्रेन के फर्स्ट क्लास डिब्बे के लिए 25 वेटिंग और कालका शिमला एक्सप्रेस 52453 के सेकंड क्लास डिब्बे के लिए 27, फर्स्ट क्लास के लिए 19 वेटिंग है। इसके अलावा बाकी सभी डिब्बे भी पैक हैं।
विज्ञापन

शिमला चल रही ये पांच ट्रेनें
ट्रेन             कालका (अप) शिमला (डाउन)
52457/58 सुबह 3:45 सुबह 10:55
52451/52 सुबह 5:45 शाम 5:25
52453/54 सुबह 6:20 शाम 5:45
52459/60 सुबह 7:00 दोपहर 3:50
52455/56 सुबह 11:55 शाम 6:30
( 04506 ट्रेन को बोगियों की मरम्मत के चलते बंद किया है। )

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें