दीपों के त्योहार दिवाली की पूर्व संध्या पर हिल्सक्वीन तारों की तरह जगमगा उठी। शाम ढलते ही रंग बिरंगी रोशनी से शहर चमक उठा। दिन भर बाजारों में जमकर रौनक रही। भारी संख्या में लोग बाजार पहुंचें और खरीदारी की। दिवाली की पूर्व संध्या पर बाजारों
में भारी भीड़ देखने को मिली। हर कोई अंतिम समय में खरीददारी में व्यस्त नजर आया। दिवाली से एक दिन पहले शनिवार को शहर के पटाखा बाजार सूने दिखाई दिए। आईस स्केटिंग रिंक और संजौली में पटाखे खरीदने कम संख्या में ही लोग पहुंचे। हालांकि बच्चों में पटाखों के लिए खासा उत्साह देखने को मिला।
कोई परेशानी हो तो यहां करें फोन
लक्कड़ बाजार चौकी: 265537
बालुगंज थाना: 283019
छोटा शिमला थाना: 262095
न्यू शिमला थाना: 267176
ढली थाना: 284137
संजौली थाना: 284108
फायर स्टेशन - 101, 100,
आपदा प्रबंधन - 107
माल शिमला: 265897
छोटा शिमला: 2623269
बालूगंज: 283066
एंबुलेंस सेंटर : 108 और 102
मिट्टी के दीयों की भारी डिमांड
चीनी सामान के बहिष्कार के बीच मिट्टी के दीयों की मांग राजधानी में बढ़ गई है। बाजार में प्लेन दीयों के साथ फेंसी दीयों की बिक्री खूब हो रही है। प्लेन दीये बीस रुपये दर्जन बिक रहे हैं और फेंसी दीये दस से पचास रुपयों तक बिक रहे हैं।
दिवाली के दिन चप्पे-चप्पे पर नजर रखेगी शिमला पुलिस
दिवाली पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शिमला पुलिस ने शहर को अलग- अलग सेक्टरों में बांट कर मोर्चा संभाला है। पांच डीएसपी और इससे ऊपर के पदों के अधिकारी गश्त लगा रहे हैं और ट्रैफिक व्यवस्था को संचालित करने का कार्य कर रहे हैं। पिछले दो दिनों से यही क्रम जारी है, ताकि लोगों को ट्रैफिक की समस्या से दो चार न होना पड़े।
शहर के विक्ट्री टनल से संजौली, विक्ट्री टनल से छोटा शिमला, छोटा शिमला से संजौली ढली तक और बीसीएस न्यू शिमला से कसुम्पटी तक की सड़कों पर डीएसपी स्तर के अधिकारियों ने मोर्चा संभाला है। शहर भर के पांच थानों के स्टाफ के साथ करीब तीन सौ जवानों को शहरवासियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए तैनात किया गया है।