फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पेंटिंग स्पर्धा में हरीनगर स्कूल की दिव्यांशी प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। तीन दिवसीय राष्ट्रीय नेचर कैंप में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में हरीनगर स्कूल के दिव्यांशी चौहान ने पहला, शांकली स्कूल के अंश ने दूसरा और हरिनगर स्कूल की रिया राजपूत ने तीसरा स्थान हासिल किया। कच्चीघाटी स्कूल के तन्मय को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। हिमकोस्ट के तत्वावधान में 22 से 24 मार्च तक सेंटर फॉर साइंस लर्निंग एंड क्रिएटिविटी आनंदपुर शोघी में यह कैंप लगाया गया था। कार्यक्रम का संचालन राज्य इको क्लब प्रभारी रवि शर्मा ने किया। समापन समारोह में उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा निशा भलूनी मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने कहा कि सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में इको क्लब प्रभारियों और विद्यार्थियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें