राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोंदपुर बनेहड़ा में चार दिवसीय पुरुष वर्ग की 37वीं जिला स्तरीय अंडर-14 प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेजबान स्कूल के प्राचार्य विनोद वन्याल ने की।
विज्ञापन
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यतिथि द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रज्जवलित कर वंदेमातराम व स्वागत गीत की प्रस्तुति के साथ की गई। मुख्य अतिथि सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। उन्होंने खिलाडिय़ों को इस खेलकूद प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर खेलने का आह्वान किया।
अतिरिक्त एडीपीओ एलिमेंट्री आरएस भुल्लर ने बताया कि इस जिला स्तरीय चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में 60 स्कूलों के 780 पुरुष वर्ग खिलाड़ी हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
बताया कि इस दौरान खिलाड़ी कबड्डी, खो खो, वॉलीबॉल, हॉकी, हैंडबॉल, बास्केटबॉल और बैडमिंटन प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर प्राचार्य विनोद बन्याल, प्राचार्य सुरेश शर्मा, प्राचार्य सोमपाल, प्राचार्य दिनेश कौंडल व खिलाड़ी मौजूद रहे।