फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित सड़कों पर गाड़ियां रोकने से मचा घमासान, वकीलों के प्रदर्शन से कामकाज ठप

Tue, 23 Jul 2019 01:19 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
बालूगंज में प्रदर्शन करते वकील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेशों के बाद पुलिस की शिमला शहर की प्रतिबंधित सड़कों पर गुजरने वाहनों पर शुरू हुई कार्रवाई पर अब घमासान मचा गया है। सोमवार को वाहनों को रोकने पर वकीलों ने बालूगंज थाने का घेराव कर डाला।

विज्ञापन


नाराज वकीलों ने बालूगंज थाने से विधानसभा प्रतिबंधित मार्ग पर सड़क पर बैठकर चक्का जाम भी किया। वहीं मंगलवार को भी वकीलों का विरोध जारी रहा। इसके चलते जिला अदालत में कामकाज ठप रहा।

वकीलों ने आज उपायुक्त कार्यालय शिमला के बाहर प्रदर्शन का फैसला लिया है। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव सरकैक ने कहा कि विरोध में वकीलों ने अदालत में काम का बहिष्कार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें