शिमला। जिला परिषद शिमला की साधारण बैठक 21 नवंबर को सुबह 11 बजे बचत भवन उपायुक्त कार्यालय शिमला में होगी। जिला परिषद शिमला के सचिव यशपाल शर्मा ने कहा कि बैठक में गत बैठक की कार्यवाही की अभिपुष्टि और लंबित विषयों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही पंचायतों की मनरेगा की शेल्फों को पारित करना तथा अन्य विषयों पर विचार विमर्श किया जाना है। संवाद