फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: अनदेखी पर नाराज हुई ऊषा, मंच संचालक को सुनाई खरी-खरी, जानें पूरा मामला

Sun, 30 Oct 2022 07:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

प्रदेश के हमीरपुर जिले की ग्राम पंचायत चौकी कनकरी में आयोजित प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम के दौरान महिला पदाधिकारियों का नाम न लेने पर विवाद हो गया। 
विज्ञापन
मन की बात कार्यक्रम की जिला संयोजक पार्टी पदाधिकारियों पर बरसीं। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की ग्राम पंचायत चौकी कनकरी में आयोजित प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम के दौरान महिला पदाधिकारियों का नाम न लेने पर विवाद हो गया। इस दौरान मंच पर उपस्थित प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने हस्तक्षेप कर पार्टी पदाधिकारियों को शांत करवाया। साथ ही मंच संचालक को भविष्य में गलतियों को न दोहराने और कार्यप्रणाली में सुधार के निर्देश भी दिए। दरअसल, रविवार को चौकी कनकरी में प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम और भाजपा के विजय संकल्प जनसभा का आयोजन किया गया। प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सदर के विधायक नरेंद्र ठाकुर, एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, एपीएमसी के पूर्व अध्यक्ष प्यारे लाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष रमेश शर्मा, भाजपा के रथ संचालन कमेटी के अध्यक्ष विजय पाल सोहारू समेत अन्य लोग मंच पर उपस्थित थे।

विज्ञापन


जबकि शेष पदाधिकारी व कार्यकर्ता पंडाल में बैठे हुए थे। इस दौरान मंच का संचालन कर रहे मंडल महामंत्री ने संबोधन में कार्यक्रम की जिला संयोजक ऊषा बिरला का नाम नहीं लिया। ऊषा बिरला जिला भाजपा में उपाध्यक्ष भी हैं और लगातार तीन बार ग्राम पंचायत दडूही की प्रधान चुनी गई हैं। अपने ही कार्यक्रम में अपनी अनदेखी ऊषा बिरला से सहन नहीं हुई और उन्होंने कार्यक्रम के दौरान ही मंच संचालक को खरी-खरी सुना दी। ऊषा बिरला ने बताया कि वह कई सालों से पार्टी व संगठन की सेवा कर रही हैं। हमीरपुर समेत जिले की सभी सीटों पर महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक है। लेकिन कुछ पार्टी पदाधिकारी कार्यक्रमों में महिला पदाधिकारियों की अनदेखी कर मान-सम्मान को ठेस पहुंचा रहे हैं। जिसे किसी भी सूरत पर बर्दास्त नहीं किया जा सकता। विवाद बढ़ता देख भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने मंच से उतर कर दोनों पक्षों की बात सुनी और उन्होंने मंच संचालक समेत सभी पदाधिकारियों को भविष्य में इस तरह की गलती न करने बारे दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें