फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला प्रशासन सख्त: जेएनवी रिकांगपिओ में छात्र से मारपीट मामले में पांच छात्र स्कूल से बाहर किए

Fri, 27 Nov 2026 09:02 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ/सांगला (किन्नौर)।

सार

जिला प्रशासन ने प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए 11वीं और 12वीं कक्षा के पांच छात्रों को स्कूल से बाहर कर दिया गया है। वहीं, उपायुक्त किन्नौर ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
बर्खास्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) रिकांगपिओ में नौवीं कक्षा के छात्र के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने कड़ा संज्ञान लिया है। मामले में प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए 11वीं और 12वीं कक्षा के पांच छात्रों को स्कूल से बाहर कर दिया गया है। वहीं, उपायुक्त किन्नौर ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार, वायरल हो रहा वीडियो करीब दो महीने पुराना बताया जा रहा है। वीडियो में शुरुआत में कुछ छात्र एक विद्यार्थी से पूछताछ और बहस करते नजर आते हैं। इसके बाद कुछ छात्र उसकी पिटाई कर देते हैं। घटना के समय कमरे में कुछ अन्य विद्यार्थी भी दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि पीड़ित छात्र नौवीं कक्षा में पढ़ता है, जबकि मारपीट में शामिल छात्र 11वीं और 12वीं कक्षा के हैं।

विज्ञापन


हालांकि, घटना के पीछे के कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो पाएगा। मामले की तह तक जाने के लिए गठित जांच समिति ने शुक्रवार को जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांगपिओ का दौरा किया। रिपोर्ट प्रदेश सरकार को सौंपी जाएगी। स्कूल में विद्यार्थियों के मोबाइल फोन इस्तेमाल करने और कुछ छात्रों के बिना सूचना दिए परिसर से बाहर जाने की घटनाओं को भी जांच में शामिल किया गया है। किन्नौर की उपायुक्त एवं स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष सोनाक्षी सिंह तोमर ने बताया कि घटना के समय ड्यूटी पर तैनात शिक्षक और वार्डन को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। विद्यालय केंद्र सरकार के अधीन संचालित संस्थान है। ऐसे में जिला प्रशासन की ओर से तैयार रिपोर्ट के आधार पर मुख्यालय और संबंधित अधिकारियों की ओर से आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें