फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 लाख की रिश्वत देने के आरोप में आरटीओ गिरफ्तार, दर्ज होगा आय से अधिक संपत्ति का मामला

Sat, 13 Jul 2019 11:16 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

रिश्वत देने और आय से अधिक संपत्ति के मामले की जांच न करने की एवज में विजिलेंस विभाग को रिश्वत देने के आरोप में पकड़े गए आरटीओ ऊना की मुश्किलें अब और बढ़ेंगी। आरोपी आरटीओ पर अब विजिलेंस विभाग आय से अधिक संपत्ति का मामला भी दर्ज करवा रहा है। आरटीओ पर रिश्वत देने के साथ आय से अधिक संपत्ति का मामला भी दर्ज होगा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ऊना जिला में विजिलेंस विभाग को रिश्वत देते रंगे हाथों पकड़े गए आरटीओ ऊना की संपत्ति की जांच विजिलेंस की टीम कर रही थी। इस दौरान टीम ने जांच में पाया है कि आरटीओ के पास मौजूद संपत्ति उसकी आय से कहीं अधिक है। ऐसे में अब विजिलेंस की टीम ने आरोपी आरटीओ पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज करने जा रही है।

Trending Videos
विज्ञापन

यह था मामला

जानकारी के अनुसार मार्च में ऊना जिले में कार्यरत एक आरटीओ ने खुद पर लगा घूस लेने का आरोप हल्का करने और आय से अधिक संपत्ति की जांच न करने के लिए विजिलेंस को 10 लाख रुपये की रिश्वत की पेशकश की थी। इस पर कार्रवाई करते हुए नालागढ़ के आरटीओ ओम प्रकाश पुरी को मैहतपुर से 10 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद विजिलेंस ने आरटीओ के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच शुरू की थी।

विजिलेंस की टीम को 10 लाख रुपये रिश्वत देने के आरोप में पकड़ गए आरटीओ की आय की जांच विजिलेंस विभाग ने की थी। इस पर आरटीओ के पास आय से अधिक संपत्ति पाई गई है, जिसके चलते अब आरटीओ पर रिश्वत देने के साथ-साथ आय से अधिक संपत्ति का मामला भी दर्ज होगा। - अरुल कुमार, एसपी, विजिलेंस, कांगड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें