फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एचपीयू में शारीरिक शिक्षा, खेल पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला के विधि विभाग के सम्मेलन कक्ष में शारीरिक शिक्षा, खेल और योग पर चर्चा की गई। इस दौरान शारीरिक शिक्षा, खेल और योग में उभरते रुझान, मुद्दे और चुनौतियां विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। एचपीयू शिमला के कुलपति प्रो. महावीर सिंह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। प्रो. राकेश मलिक ने संगोष्ठी की अध्यक्षता की। इस अवसर पर भारतीय खेलों के भविष्य, खेल विज्ञान की भूमिका, दीर्घकालिक एथलीट विकास (एलटीएडी) और 2036-2047 तक वैश्विक खेल राष्ट्र बनने के भारत के विजन पर प्रकाश डाला। सेमिनार में विद्वानों और क्षेत्र विशेषज्ञों द्वारा ज्ञानवर्धक शोध पत्र प्रस्तुत किए। इस मौके पर प्रो. सोनिया मलिक, अध्ययन विभाग के डीन प्रो. बीके शिवराम, प्रो. जीएल खन्ना, डॉ. अरविंद मलिक और डॉ. गुरमीत सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें