फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: भारतीय दर्शन व नैतिक मूल्यों पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (एडवांस्ड स्टडी) शिमला में भारतीय ज्ञान प्रणाली और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के समन्वय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ वीरवार को हुआ। इसमें विशेषज्ञों ने भारतीय दर्शन, नैतिक मूल्यों, पर्यावरणीय ज्ञान और सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की संभावनाओं पर चर्चा की। उद्घाटन सत्र में बेनेट विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राज सिंह मुख्य अतिथि रहे। आईआईटी पटना की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रियंका त्रिपाठी ने ऑनलाइन माध्यम से मुख्य वक्तव्य दिया। संगोष्ठी के संयोजक डॉ. सुमित नरूला ने विषय की रूपरेखा प्रस्तुत की जबकि डॉ. राजीव कुमार मिश्रा ने स्वागत वक्तव्य दिया। कार्यक्रम से पहले संस्थान के राष्ट्रीय फेलो प्रो. सचिदानंद मोहंती के निधन पर दो मिनट का मौन रखा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें