शिमला। भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (एडवांस्ड स्टडी) में सांस्कृतिक और रचनात्मक अर्थव्यवस्था विषय पर आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के दूसरे दिन शनिवार को डिजिटल सशक्तीकरण, सांस्कृतिक उद्यमिता और पारंपरिक कलाकारों की आजीविका से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। इसमें देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों और संस्थानों से आए शोधकर्ताओं एवं विशेषज्ञों ने भाग लिया। संगोष्ठी के विभिन्न सत्रों में ग्रामीण कारीगरों को डिजिटल उद्यमिता से जोड़ने, सांस्कृतिक क्षेत्र में रोजगार एवं उद्यमशीलता के नए अवसर विकसित करने और पारंपरिक कलाकारों के लिए आजीविका के टिकाऊ साधन तैयार करने पर विचार साझा किए गए। इसके अलावा सांस्कृतिक पर्यटन, केरल की पर्यटन अर्थव्यवस्था, अरनमुला नौका दौड़ की सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक खानपान और हरित सांस्कृतिक पर्यटन की संभावनाओं पर भी शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। संवाद