शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय जैव विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित दो दिन की संगोष्ठी में नामी संस्थानों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने इस संगोष्ठी का उद्घाटन किया। पद्मश्री एवं पंजाब विवि के प्रो. आरसी सोबती, डीन फैकल्टी लाइफ साइंसेज और सेमीनार के निदेशक प्रो डीआर ठाकुर, डॉ. हरिंदर सिंह बनियाल ने भी संगोष्ठी में विचार व्यक्त किए। डाॅ. अवतार कौर सिद्धु ने तितलियों के संरक्षण पर व्याख्यान दिया। प्रो. एसएस कंवर ने माइक्रोप्लास्टिक, प्रो. आरके नेगी ने प्राणी विज्ञान, प्रो. सुनील ठाकुर ने पशु विज्ञान, प्रो. सुनील ठाकुर ने कीटनाशकों, डाॅ. पवन कुमार ने कीट जैव विविधता पर व्याख्यान दिए। ब्यूरो