फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जिले में शराब के 81 ठेके 72.53 करोड़ में नीलाम

विज्ञापन
विज्ञापन
लोअर बाजार, मैहली के ठेके 15.87 करोड़ में नीलाम
विज्ञापन

175 ठेके कम बोली लगने पर नहीं हुए नीलाम, अब दूसरे चरण में होंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिले में शराब के 81 ठेके 72.53 करोड़ रुपये में नीलाम किए हैं। वहीं 175 ठेके निर्धारित दामों से कम बोली प्राप्त होने पर आवंटित नहीं किए गए। नीलाम हुए ठेकों में निर्धारित दामों से दो प्रतिशत अधिक की बोली लगी।
11 यूनिटों के 81 ठेकों की नीलामी प्रक्रिया देर शाम तक चली। राजधानी के लोअर बाजार और मैहली यूनिट के 9 ठेके 15 करोड़ 87 लाख 18 हजार रुपये में नीलाम हुए। इस दौरान मालरोड, लक्कड़ बाजार, संजौली, कार्टरोड, शोघी, बालूगंज सहित 24 यूनिट के लिए निर्धारित दामों से कम बोली प्राप्त होने पर इन्हें आवंटित नहीं किया गया। बीते वर्ष 2024-25 के मुकाबले इस बार 35 यूनिट के 256 ठेकों की नीलामी होगी।
विज्ञापन

बचत भवन सभागार में 11:30 बजे आबकारी इकाइयों के आवंटन के लिए टेंडर बॉक्सों को पीठासीन अधिकारी एवं उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में खोला गया। राज्य कर एवं आबकारी विभाग के कलक्टर अधिकारी विवेक चौहान भी मौजूद रहे। राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने इस बार जिले की 34 यूनिटों के अधीन आने वाले 256 शराब ठेकों को हल्की बढ़ोतरी के साथ 254 करोड़ रुपये राजस्व का लक्ष्य तय किया है। राजधानी के लोअर बाजार यूनिट एचएस गुलाटी ने 7 करोड़ 58 लाख 90 हजार रुपये में खरीद ली है। इसी तरह मैहली यूनिट दलीप सिंह ने 8 करोड़ 28 लाख 28 हजार 828 रुपये में, सुन्नी यूनिट रानी एंटरप्राइज ने 6 करोड़ 51 लाख 53 हजार 100 रुपये में और ठियोग यूनिट 6 करोड़ 16 लाख 90 हजार 700 रुपये और मतियाना यूनिट 5 करोड़ 55 लाख 6 हजार 992 रुपये में नीलाम हुई जिसे दुर्गा सिंह ने खरीदा। नेरवा यूनिट 6 करोड़ 70 लाख रुपये में जगदीश ने अपने नाम की है। किंगल यूनिट 7 करोड़ 11 लाख रुपये में नीलाम हुई। नारकंडा यूनिट सात करोड़ 15 लाख रुपये में नीलाम हुई, इन्हें विनोद कुमार ने खरीदा। इसके अलावा आगरा देवी ने नोगली यूनिट को 5 करोड़ 34 लाख 25 हजार, हरिभूषण ने रामपुर यूनिट को 6 करोड़ 90 लाख 99 हजार और चौपाल यूनिट को सुरोचना देवी ने 5 करोड़ 21 लाख 36 हजार रुपये में खरीदा। विभाग के एक उच्च अधिकारी ने बताया कि नीलामी के पहले चरण में 11 यूनिट के 81 ठेके 72,53,37,179 रुपये में आवंटित हुए हैं।
विज्ञापन


मालरोड सहित 24 यूनिटों के ठेके नहीं हुए नीलाम
मालरोड, लक्कड़ बाजार, संजौली, कसुम्पटी, शोघी, कार्टरोड, बालूगंज, घणाहट्टी, ढली, मशोबरा, कुफरी, सैज, चिड़गांव रोड, चिड़गांव, रोहड़ू, समरकोट, छौहारा, कोटखाई, पटसेरी, जुब्बल, कुमारसेन, निरथ, चूहाबाग और ज्यूरी यूनिट के लिए कोई बोली नहीं लगी। ऐसे में इन 24 यूनिटों को दूसरे चरण में नीलाम किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें