फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेदभाव पर रोक: नौनिहालों को रोल नंबर आधार पर मिलेगा मिड-डे मील, तत्काल प्रभाव से लागू होंगे आदेश

Fri, 20 Feb 2026 06:00 AM IST
Krishan Singh ललित कश्यप, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।

सार

 स्कूलों में बच्चों को अब मिड-डे मील (दोपहर का भोजन) रोल नंबर के आधार पर परोसा जाएगा। इसके लिए केंद्र और प्रदेश सरकार ने आदेश भी जारी कर दिए हैं। 
विज्ञापन
मिड-डे मील। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में बच्चों को अब मिड-डे मील (दोपहर का भोजन) रोल नंबर के आधार पर परोसा जाएगा। इसके लिए केंद्र और प्रदेश सरकार ने आदेश भी जारी कर दिए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। प्रदेशभर के सभी स्कूलों प्रबंधकों को ये निर्देश दे दिए हैं। यह निर्णय जातिगत भेदभाव को रोकने के लिए लिया गया है। इसके लिए निरीक्षण करने के लिए टीमें भी गठित कर दी गई हैं। वर्तमान में मनमर्जी से बच्चे खाना खाने बैठते थे। कई क्षेत्रों से तो भेदभाव को लेकर शिकायतें भी आ रही थीं। प्रदेश के सभी स्कूलों, शिक्षा उपनिदेशकों और जिलाधीशों को जारी आदेशों में कहा गया है कि बच्चों को रोल नंबर के अनुसार बिठाकर मिड-डे मील परोसा जाए। समय-समय पर मिड-डे मील की प्रक्रिया चेक करके मासिक प्रगति समीक्षा रिपोर्ट निदेशालय को भी भेजनी होगी। प्रदेश समेत अन्य राज्यों में मिड-डे मील के दौरान छुआछूत के मामले कई बार विभाग के पास पहुंचे हैं। जिस पर विभाग ने भी अब इस संबंध में सख्त निर्देश पारित किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिशा-निर्देशों के अनुसार स्कूल में मिड-डे मील में भेदभाव करने वालों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस मामले में किसी भी स्तर पर होने वाली लापरवाही को गंभीरता से लेने एवं स्कूल मुखिया व उत्तरदायी शिक्षक पर कड़ी कार्रवाई करने के आदेश भी जारी किए गए हैं। विभाग ने सभी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वह बच्चों को रोल नंबर के अनुसार पंक्ति में एक साथ बिठाकर भोजन वितरित करें। -राजकुमार पराशर, नोडल अधिकारी, एमडीएम
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें