फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य प्राप्ति के लिए अनुशासन जरूरी : विजय

विज्ञापन
विज्ञापन
ओलंपिक विषय पर वार्ता का आयोजन
विज्ञापन

शोध क्षेत्र में भी समर्पण दिखाएं युवा : प्रो. महावीर
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला के शारीरिक शिक्षा विभाग और शारीरिक शिक्षा एवं युवा कार्यक्रम निदेशालय ने शनिवार को ओलंपिक पोडियम की ओर एक यात्रा विषय पर वार्ता का आयोजन किया।
कार्यक्रम में कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वार्ता में ओलंपियन एवं पुलिस उप अधीक्षक विजय कुमार शर्मा ने कहा कि भारतीय शूटिंग खेल का गौरव है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य प्राप्त करने के लिए अनुशासन का पालन सबसे महत्वपूर्ण है। प्रतिस्पर्धात्मक जीवन में एकाग्रता और मानसिक शांति बनाए रखने के लिए एकाग्र प्रशिक्षण जरूरी है। खेलों में कॅरिअर की अपार संभावनाएं हैं लेकिन इसके लिए निरंतर समर्पण और लगन आवश्यक है। विजय ने वर्ष 2012 के लंदन ओलंपिक में 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीता था, उन्हें राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार और पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने कहा कि वर्तमान पर ध्यान केंद्रित करते हुए खेल गतिविधियों में भाग लें और शोध क्षेत्र में भी समर्पण दिखाएं। विश्वविद्यालय प्रशासन खेल एवं शोध के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। विवि के शारीरिक शिक्षा एवं युवा कार्यक्रम निदेशक प्रो. संजय शर्मा और डॉ. मनोहर लाल ने मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता का परिचय दिया। इस मौके पर शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष प्रो. हरि सिंह, शारीरिक शिक्षा एवं युवा कार्यक्रम निदेशक प्रो. संजय शर्मा और डॉ. मनोहर लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें