फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कच्चीघाटी में बताए आपदा से बचाव के उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। संभावित आपदा की स्थिति में त्वरित बचाव कार्य सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को कच्चीघाटी में फेमिलियराइजेशन एक्सरसाइज (फेमेक्स) और सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एएसआई अश्वनी कुमार के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम ने पूरे क्षेत्र का जायजा लिया। टीम ने संभावित स्टेजिंग एरिया, घटनास्थल तक पहुंचने वाले मार्ग, निकासी रास्तों और बचाव कार्यों के स्थानों को चिह्नित किया। फेमेक्स के साथ स्थानीय लोगों के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कच्चीघाटी की पार्षद किरण शर्मा ने एसडीआरएफ की ओर से चलाए जा रहे जनजागरूकता और आपदा तैयारी अभियान की सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें