हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशालय ने 106 कनिष्ठ सहायकों को पदोन्नत कर वरिष्ठ सहायक बना दिया है। शुक्रवार को शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी की गई। पदोन्नत गैर शिक्षकों का अन्य स्कूलों में स्थानांतरण भी कर दिया गया है। 15 दिन के भीतर इन्हें नए स्कूलों में पद ग्रहण करने के आदेश दिए गए हैं। गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ की शिक्षा निदेशालय इकाई के अध्यक्ष रविंद्र मेहता ने पदोन्नति देने के लिए सरकार का आभार जताया है।