शिमला। गणतंत्र दिवस पर भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (एडवांस्ड स्टडी) में संस्थान के निदेशक प्रोफेसर हिमांशु कुमार चतुर्वेदी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। प्रो. चतुर्वेदी ने कहा कि गणतंत्र दिवस भारतीय स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक संविधान की जीत का प्रतीक है। इस दिन हर नागरिक को अपने कर्तव्यों का स्मरण होता है और देश के विकास में योगदान देने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुत्व जैसे मूल्यों को अपनाने पर जोर दिया। संवाद