गगल एयरपोर्ट के निदेशक किशोर शर्मा ने बताया कि 31 मार्च को विमान सुबह 11:40 बजे जयपुर के लिए उड़ान भरेगा। इस हवाई सेवा के शुरू होने से गगल एयरपोर्ट में आने वाले विमानों की संख्या चार हो जाएगी।
वर्तमान में यहां एयर इंडिया और स्पाइस जेट की तीन उड़ानें होती हैं। पिछले दिनों एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने यहां आने वाले तीसरे विमान की सेवाएं एक माह के लिए बंद कर दी थीं, जिसे अब फिर से बहाल कर दिया है।
गगल एयरपोर्ट में स्पाइस जेट का पहला विमान सुबह 7:45 बजे पहुंचता है। इसके बाद 8:15 बजे एयर इंडिया का पहला और दोपहर बाद 12:45 बजे दूसरा विमान पहुंचता है। सभी विमान यहां करीब 20 मिनट रुकते हैं और इसके बाद दिल्ली के लिए उड़ान भरते हैं।