फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनित धांटा बने एसएफआई इकाई अध्यक्ष

Wed, 29 Oct 2014 01:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएफआई की शहरी इकाई के मंगलवार को हुए वार्षिक सम्मेलन में नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। इसमें दिनित धांटा को शहरी इकाई अध्यक्ष और कपिल शर्मा को सचिव नियुक्त किया है। सम्मेलन का शुभारंभ एसएफआई के अखिल भारतीय सह सचिव कपिल भारद्वाज ने किया।
विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज शिक्षा पर एक के बाद एक प्रहार हो रहे हैं। शिक्षा का निजीकरण किया जा रहा है, रूसा जैसी रिजेक्ट की प्रणाली को प्रदेश में लागू कर छात्रों को परेशान किया जा रहा है।

इसका विरोध करने के लिए उन्होंने आम छात्र समुदाय से एकजुट होनी की जरूरत पर बल दिया। कपिल ने कहा कि प्रदेश सरकार आम गरीब छात्रों पर फीस बढ़ोतरी कर आर्थिक बोझ डालने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन


इकाई के इस 13वें सम्मेलन में 17 सदस्यीय कार्यकारिणी और सात कार्यकर्ताओं की कार्यकारिणी बनाई गई। कार्यकारिणी में आशीष, अक्षय को उपाध्यक्ष, तान्या अंकित, प्रियंका, मनोज को सह सचिव, इसके अलावा धीरज, प्रियंका, चारू, अक्षित, बंटी को कमेटी का सदस्य बनाया है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें